गोपनीयता
आख़िरी अपडेट: 19 October 2026।
आपकी फ़ाइलें
फ़ोटो और PDF आपके ब्राउज़र में ही प्रोसेस होती हैं। इस साइट में फ़ाइल भेजने वाला कोई सर्वर या अपलोड कोड नहीं है, और साइट के सिक्योरिटी हेडर ब्राउज़र को कहीं और कनेक्ट होने से रोकते हैं। टैब बंद करते ही फ़ाइल ब्राउज़र की मेमोरी से हट जाती है।
Cookies और analytics
अभी इस साइट पर कोई cookie, analytics या ad नहीं है। अगर बाद में ads या analytics जुड़ते हैं तो पहले यहाँ और cookie banner में बताया जाएगा, और आपसे सहमति ली जाएगी।
टाइपिंग टेस्ट के results
टाइपिंग टेस्ट में आपने जो टेक्स्ट टाइप किया वह सिर्फ़ आपके ब्राउज़र में रहता है। पिछले results दिखाने के लिए हर टेस्ट का score, accuracy, समय और तारीख़ आपके ब्राउज़र की local storage में (पिछले 20 तक) रखे जाते हैं। ये हम तक नहीं आते और ब्राउज़र का data साफ़ करने पर हट जाते हैं।
Hosting
साइट एक hosting provider पर चलती है। किसी भी website की तरह, hosting के server logs में IP address और page request कुछ समय के लिए रह सकते हैं। यह हमारे नियंत्रण में आपकी फ़ाइलों से अलग चीज़ है।
साइज़ की जानकारी
परीक्षा के अपलोड साइज़ coaching और news pages से लिए गए हैं, आधिकारिक नोटिफिकेशन से नहीं। हम हर साइज़ के स्रोत और जाँच की तारीख़ दिखाते हैं। अपलोड से पहले आधिकारिक साइट से ज़रूर मिला लें।
संपर्क
सवाल या गलती बताने के लिए: support@falorax.com